ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन कल से
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड नियोकॉन-2026 का आयोजन तीन और चार अक्टूबर को होगा। मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि रहेंगे। इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ नवजातों की स्वास्थ्य देखभाल पर चर्चा करेंगे, जिसमें रेस्पिरेटरी सपोर्ट और नवजात मृत्यु दर कम करने की रणनीतियाँ शामिल हैं।

देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन-2026 का आयोजन तीन और चार अक्टूबर को होगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी विभाग की ओर से नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें प्रो. अशोक के. देओरारी, प्रो. प्रवीण कुमार और ऑस्ट्रेलिया के डॉ. संजय पटोले प्रमुख हैं। आयोजन सचिव डॉ. शांतनु शुभम ने बताया कि सम्मेलन में नवजातों के रेस्पिरेटरी सपोर्ट, रिससिटेशन, संक्रमण, पोषण, न्यूरोलॉजिकल केयर और आपात स्थितियों पर चर्चा होगी। नवजात मृत्यु दर कम करने के लिए टीम अप्रोच पर विशेष सत्र भी होगा।

