चिन्हीकरण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्

चिन्हीकरण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने, मापदंड सरल बनाने और पेपर कटिंग व वरिष्ठ आन्दोलनकारियों की संस्तुति को प्रमाण के रूप में मान्यता देने की मांग की। परिषद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 13 जिलों में चिन्हीकरण प्रक्रिया ठप है और पात्र आन्दोलनकारियों को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू किया जाएगा।

अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संरक्षक नवनीत गुंसाई, सचिव अनंत आकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल, अंबुज शर्मा, लेखराज, अमित परमार, राजेश शर्मा, विकास रावत, दुर्गा ध्यानी, मीरा गुंसाई और देवेश्वरी काला आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsचिन्हीकरण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन