आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ तो सम्मान पत्र लौटाएंगे : काला
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग को लेकर धरना दिया। अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने चेतावनी दी कि यदि 24 सितंबर तक अधिकारिक चिन्हन नहीं हुआ, तो आंदोलनकारी 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को अपना सम्मान पत्र लौटाएंगे। यह मुद्दा 26 साल से लंबित है।

चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया गया। मंगलवार को तहसील में आयोजित धरने में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि यदि 24 सितंबर तक सभी वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया तो वह दो अक्टूबर को शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री को अपना राज्य आंदोलनकारी सम्मान पत्र वापस कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं होता, वह पेंशन भी नहीं लेंगे। वरिष्ठ आंदोलनकारी चक्रधर देवरानी ने चिन्हित नहीं तो वोट नहीं का आह्वान किया।अनिल
उप्रेती और प्रवेश जोशी ने कहा कि राज्य गठन को 26 वर्ष होने के बाद भी चिन्हीकरण का मुद्दा लंबित है। इस दौरान विजय रावत, सुरेश कुकरेती, यूकेडी नेत्री रीतू कंडियाल,शकुंतला सती, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कमला बमोला,विमला बिष्ट, गवर सिंह चौधरी, महिपाल सिंह नेगी, महेश्वर देवरानी, अमृता खनशाली, देवेश्वरी खंडूरी, सर्वेश्वरी चमोली, रामेश्वरी खंतवाल, सुरमा रावत, सरस्वती खनका, शर्मिला कंडारी, आशा नेगी, मंगला रौतेला, विद्या नेगी, पवेत्रा नेगी, भुवन चंद्र पंत, देव सिंह सांवत, जिवानंद बुडाकोटी, विनोद भट्ट, प्रदीप बुडाकोटी, भागीरथी मुडेपी आंदोलनकारी मौजूद रहे। धरने के बाद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर गृह सचिव और जिलाधिकारी हरिद्वार को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को सौंपे गए।

