जन गीतों के साथ याद किये गए खटीमा के शहीद
हिन्दुस्तान, रामनगर
जन गीतों के साथ याद किये गए खटीमा के शहीदजन गीतों के साथ याद किये गए खटीमा के शहीदजन गीतों के साथ याद किये गए खटीमा के शहीदजन गीतों के साथ याद किये गए

रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के खटीमा गोलीकांड के शहीदों को भावभरे जनगीतों के साथ याद किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने कहा कि 1 सितंबर 1994 को पृथक राज्य की मांग को लेकर खटीमा में सलीम अहमद, परमजीत सिंह, भगवान सिंह, प्रताप सिंह, धर्मानंद भट्ट, गोपी चंद्र और रामपाल सिंह ने अपनी शहादत दी थी। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


