खटीमा, नानकमत्ता व सितारगंज में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा उक्रांद
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
उत्तराखंड क्रांति की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें छह प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन ने खटीमा, नानकमत्ता व सितारगंज में दमखम से चुनाव

खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव में खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून और मूल निवास को चुनाव के प्रमुख मुद्दे बनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी की अध्यक्षता और कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल रस्तोगी के संचालन में हुई मासिक बैठक में छह प्रस्ताव पारित किए गए। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि खटीमा जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत आने वाली तीनों विधानसभा सीटों पर दल दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।


