यूकेडी ने चुनाव की रणनीतियों पर की चर्चा
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई। रानीखेत विधानसभा से चुनाव के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में कई महत्त्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भिकियासैण। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कहा कि रानीखेत विधानसभा से संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष गणेश नाथ, केंद्रीय संरक्षक शिवराज सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललित अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष जगत बिष्ट, तुला तडियाल, दर्शन कड़ाकोटी, प्रयाग शर्मा, कै. तेग सिंह, बलवन्त मनराल, जगतपाल सिंह, नंदन सिंह, राजेंद्र रौतेला आदि रहे।

