रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में दो दिन मुफ्त सफर की सुविधा
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में रक्षा बंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने घोषणा की कि महिलाओं को रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दो दिनों के लिए मिलेगी। पहले यह सुविधा केवल एक दिन के लिए थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसका विधिवत आदेश जारी किया जाएगा।

देहरादून। रक्षा बंधन के पर्व पर इस वर्ष महिलाओं को रोडवेज की सामान्य बसों में दो दिन मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के प्रेम व स्नेह के पर्व पर अब तक बहनों के लिए रोडवेज में मुफ्त सफर की सुविधा केवल एक दिन के लिए ही दी जाती है। पर, सरकार ने इसे दो दिन करने का निर्णय किया है। दून विश्वविद्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसका विधिवत आदेश जारी कर दिया जाएगा।


