उत्तराखंड जूनियर फुटबॉल टीम चयन के लिए कल होगा ट्रायल
उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन ट्रायल का आयोजन कर रहा है। ट्रायल 27 जनवरी को एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में सुबह 9 बजे से शुरू होगा और इसमें केवल 2011-2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपने खर्च पर आना होगा।

रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तराखंड राज्य टीम के गठन को चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रायल एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि ट्रायल में केवल जूनियर ब्वॉयज वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके लिए 1 जनवरी 2011 या उसके बाद तथा 31 दिसंबर 2012 या उससे पहले जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने, रहने और भोजन का खर्च स्वयं वहन करना होगा।
चयनित खिलाड़ी जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, एआईएफएफ सीआरएस आईडी और जिला फुटबॉल संघ या स्कूल से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


