भाजपा विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी: धामी

हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पिछली बार से बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने सरकार के फैसलों और विकास कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों का संचालन शामिल है। बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अक्तूबर से दिसंबर तक के बिजली बिल माफ करने और केसीसी ऋण वसूली स्थगित करने का अनुरोध करने की घोषणा भी की।

भाजपा विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी: धामी

काशीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में काम कर रही है और उसे जनता का समर्थन मिल रहा है। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, दंगा रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने, धर्मांतरण कानून बनाने और मदरसा बोर्ड के स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बुधवार को काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के समापन सत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ नेता जनता के बीच सक्रिय दिखाई देने लगते हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता और सरकार पूरे पांच साल जनता के बीच रहकर काम करते हैं। आपदा हो या कोई अन्य परेशानी, सरकार हर समय लोगों के साथ खड़ी रही है। जनता सब देख रही है और वह आरोपों, अफवाहों या झूठी बातों से प्रभावित होने वाली नहीं है। जनता काम और उसके परिणामों के आधार पर फैसला करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि रुद्रपुर स्थित पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने किच्छा में एम्स, औद्योगिक स्मार्ट सिटी और हल्द्वानी एयरपोर्ट के विस्तार समेत विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

काशीपुर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प

काशीपुर से मिलती है आध्यात्मिक ताकत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीपुर एक बड़ी धर्मनगरी है। औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां चुनाव से पहले जो भी कार्यक्रम होता है, उससे पूरी पार्टी को मजबूती मिलती है और उत्साह बढ़ता है। आध्यात्मिक ताकत मिलती है। इस बार भी दो दिन का कार्यक्रम हुआ। यहां से विस्तारक और विधानसभा प्रभारी विजय के जयघोष के साथ संकल्प लेकर हर एक विधानसभा पहुंचेंगे। संगठन से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। लोगों के बीच में सरकार का काम पहुंचेगा, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बारिश प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा

बारिश से प्रभावित किसानों के तीन महीने के बिजली बिल माफ होंगे

मुख्यमंत्री ने हाल में हुई बारिश से बागवानी और कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान पर प्रभावित किसानों को राहत देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित आपदा राहत के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी सहायता दी जाएगी। आम, अमरूद और अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि आपदा प्रभावित किसानों के अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन महीने के बिजली बिल माफ किए जाएंगे। इसके अलावा प्रभावित किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली तीन महीने तक स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या दावा किया?−
उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा विधानसभा चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी: धामी