नगला तराई आवास पर सीएम धामी ने लोगों की सुनीं समस्याएं
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। धामी ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और सभी मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद, वह हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।
नगला तराई आवास पर सीएम धामी ने लोगों की सुनीं समस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुबह नगला तराई आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनका समाधान करने की अधिकारियों को निर्देश दिए। धामी मंगलवार की देर शाम गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। बुधवार सुबह उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके नगला तराई आवास पहुंचे थे। धामी सभी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों से कहा कि हर समस्या का समय से समाधान हो जाना चाहिए। लोगों से मिलने के बाद धामी हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

