मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के कचहरी परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनी और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस समारोह में कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए और शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर रामपुर तिराहा कांड के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण और सरकारी नियुक्तियों से जुड़ी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहीद स्थल पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेशभर से राज्य आंदोलनकारी पहुंचे हैं। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

कार्यक्रम में देहरादून बार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि