मुफ्ती के बयान पर भाजपा ने जताई आपत्ति
हिन्दुस्तान, विकासनगर
रुद्रपुर में मदरसे के मुफ्ती मुजीब के विवादित बयान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नाराजगी जताई। मोर्चा ने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की, यह कहते हुए कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और देवभूमि के शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित कर सकते हैं।

रुद्रपुर के एक मदरसे में मुफ्ती मुजीब मौलाना की ओर से दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड ने कड़ी नाराजगी जताई है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं जिला प्रभारी टिहरी गढ़वाल सरदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मदरसे में दिया गया कथित बयान निंदनीय है। इस प्रकार के बयानों से समाज में वैमनस्य और अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। शांतिप्रिय देवभूमि में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:विधायक के बयान पर भड़की आजाद समाज पार्टी


