घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
उत्तराखंड विधान सभाध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के नेतृत्व में गुरूवार को कालागढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा के दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया और राष्ट्रीय ध्वज के नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों व क्षेत्रवासियों ने नारे लगाते हुए अभियान से जुड़ने का आवाहन किया।

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड विधान सभाध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।गुरूवार को उत्तराखंड विधान सभाध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी की अगुआई में कालागढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज के निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से अपने घर पर देश की शान का प्रतीक तिरंगा लगाने का आवाहन किया। हाथ में तिरंगा थामे विधानसभाध्यक्ष ने नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

