खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
फोटो : हल्द्वानी ,संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिकोनिया स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के सपनों को साकार करने की मांग उठाई गई। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण बनाई जाए, लेकिन यह सपना आज भी अधूरा है।


