रुड़की में दौड़ लगाते हुए बेहोश हुआ अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरदोई, उत्तर प्रदेश के निवासी आयुष भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाते समय बेहोश हो गए। उन्हें सेना अस्पताल ले जाया गया और बाद में सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने युवाओं को सलाह दी है कि वे पर्याप्त नींद लें और दौड़ से पहले हल्का भोजन करें।

रुड़की में दौड़ लगाते हुए बेहोश हुआ अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी

रुड़की। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी आयुष सोमवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए। इससे भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आयुष को उपचार के लिए पहले सेना अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि आयुष की हालत अब खतरे से बाहर है। जांच में उनका शुगर लेवल कम पाया गया। आशंका है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उन्होंने सुबह कुछ खाया नहीं होगा। इसके अलावा रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण भी कमजोरी और शुगर कम होने की समस्या हुई होगी।

उन्होंने बताया कि उपचार के बाद आयुष की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जल्द ही पूरी तरह सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहुंचे युवाओं को पर्याप्त नींद लेने और सुबह दौड़ या शारीरिक परीक्षा से पहले हल्का पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरुड़की में दौड़ लगाते हुए बेहोश हुआ अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी