एएनएम संघ ने समस्याओं पर मंथन किया
हिन्दुस्तान, बदायूं
एएनएम संघ ने समस्याओं पर मंथन किया एएनएम संघ ने समस्याओं पर मंथन किया एएनएम संघ ने समस्याओं पर मंथन किया

उत्तर प्रदेश महिला कार्यकर्ता संविदा संघ (एएनएम) की जिला कार्यकारणी की बैठक संघ भवन लोक निर्माण विभाग में की गयी। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही संचालित धरने के संबंध में आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुये राज्य संयुक्त परिषद जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला मंत्री सरोज कुमारी ने समस्याओं के निवारण की सरकार से मांग की।

