कांवड़ यात्रा: मवाना रोडवेज स्टैंड से संचालित होंगी मेरठ डिपो की 40 बसें

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 1 अगस्त से मवाना स्टैंड से लगभग 40 बसें विभिन्न रूटों पर चलेंगी। श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार जाने के लिए विशेष बसों का संचालन होगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएँगी।

कांवड़ यात्रा: मवाना रोडवेज स्टैंड से संचालित होंगी मेरठ डिपो की 40 बसें

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही एक अगस्त को मेरठ डिपो की करीब 40 रोडवेज बसों को मवाना स्टैंड पर भेज दिया जायेगा। ये सभी बसें मवाना स्टैंड से स्थानीय रूटों के अलावा आसपास के प्रमुख शहरों तक चलाया जायेगा, जिससे कांवड़ियों और आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। मवाना से कांवड़ियों को तीर्थनगरी हरिद्वार तक बसें उपलब्ध हो सकेगी। मवाना से मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, मेरठ, खतौली तक बसें चलायी जा सकेगी। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम ने कावंड़ियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

परिवहन निगम के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान मवाना से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े। कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था और भीड़ को ध्यान में रखते हुए बसों के रूट एवं समय-सारिणी में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। मवाना रोडवेज बस स्टैंड से हरिद्वार के अलावा मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, मेरठ और खतौली सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ कांवड़ियों को भी सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।मवाना रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मेरठ डिपो से लगभग 40 बसें मवाना बस स्टैंड पर भेजी जा रही हैं, जिनका संचालन एक अगस्त से शुरू होगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या में आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवड़ यात्रा: मवाना रोडवेज स्टैंड से संचालित होंगी मेरठ डिपो की 40 बसें