व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण प्राथमिकता : घनश्याम दास गर्ग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

कस्बे में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाने और पेंशन योजना लागू करने की मांग की।

व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण  प्राथमिकता : घनश्याम दास गर्ग

कस्बे में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक नगर पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्च ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई संगठन लगातार मजबूती से लड़ता रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ लड़ता रहेगा。

बैठक के दौरान मांगें

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में व्यापारियों के लिए निर्धारित 10 लाख के दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 20 लाख किया जाए, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में व्यापारी परिवार को पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा मिल सके। साथ ही दुकानों और प्रतिष्ठानों में रखे गए माल (स्टॉक) का भी बीमा सुनिश्चित किया जाए, जिससे आग, चोरी या प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाओं में व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

पेंशन योजना पर विचार

घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक पंजीकृत व्यापारी को कम से कम ₹3,000 प्रतिमाह सम्मानजनक पेंशन दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना पूरा जीवन व्यापार और रोजगार सृजन में लगाने वाले व्यापारी वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा के अधिकारी हैं।

व्यापारियों का एकजुटता का आह्वान

उन्होंने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष प्रदेश की सभी नगर एवं जिला इकाइयों की समीक्षा बैठक आयोजित करता है। इन बैठकों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें शासन और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ और दिल्ली स्तर तक उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

बैठक में आकाश जैन, नगर अध्यक्ष शंकर लाल गोयल 'कप्तान', महामंत्री तनवीर आलम, संगठन मंत्री पंडित भानु शर्मा, दानिश अंसारी, ठाकुर विपुल विक्रम सिंह, आनंद धीमान, मास्टर इरफान मलिक, विकास मेहता, विशाल धीमान, हाजी नफीस अंसारी, संजय सिंघल, लव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक की अध्यक्षता किसने की?
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।