खिलाड़ियों का एआईएफएफ पंजीयन जरूरी
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने घोषणा की है कि इस माह सब जूनियर बालिका और बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुरादाबाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव ने खिलाड़ियों को एआईएफएफ पंजीयन कराने के लिए जल्द से जल्द संपर्क करने का निर्देश दिया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की सूचना के अनुसार इसी माह सब जूनियर बालिका और सब जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि पात्र खिलाड़ी जल्द से जल्द जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव से संपर्क कर अपना एआईएफएफ पंजीयन (सीआरएस) करा लें।


