टीजीटी परीक्षा में श्याम शर्मा किया यूपी टॉप

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के श्याम कुमार शर्मा ने यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में गायन विषय में 500 में 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। श्याम, जो अभी एसआरपी ग्लोबल स्कूल में शिक्षक हैं, ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से शिक्षा प्राप्त की है।

टीजीटी परीक्षा में श्याम शर्मा किया यूपी टॉप

कुशीनगर। कुशीनगर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न. 16 केशव नगर (गोपालगढ़) निवासी श्याम कुमार शर्मा पुत्र रामू ठाकुर ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा जारी टीजीटी परीक्षा में अपने गायन विषय में 500 में 500 अंक प्राप्त कर यूपी टॉप किया है। मेधावी श्याम शर्मा कुमार शर्मा वर्तमान समय में कुशीनगर स्थित एसआरपी ग्लोबल स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे है। श्याम की शिक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से हुई है। गुरुवार क़ो टीजीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें श्याम ने म्यूजिक विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर नलनीकांत पाण्डेय व कृष्ण पाण्डेय, प्रधानाचार्य डॉ रविशंकर मिश्रा, कॉर्डिनेटर अमरदीप शुक्ला, सुधाकर पाण्डेय, हृषकेश पाण्डेय, मुकेश मिश्रा, पूनम पाण्डेय, विभा पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, परिवारजन एवं शुभ चिंतकों ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीजीटी परीक्षा में श्याम शर्मा किया यूपी टॉप