टीईटी में ओएमआर सीट भरने में त्रुटि से 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम रद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- 20 हजार सेवारत शिक्षक व शिक्षामित्र भी शामिल 20 हजार सेवारत शिक्षक व शिक्षामित्र भी शामिल - सुधार का मौका व पूर्णांक में अंक देने की उठी मांग लखनऊ,

टीईटी में ओएमआर सीट भरने में त्रुटि से 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम रद

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में ओएमआर शीट भरने में हुई त्रुटियों के कारण 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रद कर दिया गया है। जिसमें 20 हजार सेवारत शिक्षक व शिक्षामित्र भी शामिल हैं। अब ओएमआर शीट में सुधार का अवसर देकर रिजल्ट घोषित करने व पूर्णांक में अंक दिए जाने की मांग उठाई गई है।

परीक्षा परिणाम में त्रुटियां

टीईटी के घोषित किए गए परिणाम में 60 हजार अभ्यर्थियों की कापियां इसलिए नहीं जांची गईं क्योंकि ओएमआर शीट पर जानकारी भरने में उन्होंने त्रुटियां की। उन्होंने ओएमआर शीट में अनुक्रमांक, सेंटर कोड, विषय कोड व बुकलेट नंबर गलत भर दिया। जिसके कारण उनका परिणाम ही निरस्त हो गया है। अब यह अभ्यर्थी इसे मानवीय चूक मानते हुए सुधार का एक अवसर देने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि उत्तर कुंजी से अपने प्रश्नपत्र का मिलान करने पर वह पास हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगर मानवीय त्रुटि में सुधार का अवसर दिया जाए तो वह पास हो सकते हैं। खासकर 20 हजार शिक्षक व शिक्षामित्र जिनकी आयु 50 से 55 वर्ष तक है। शिक्षकों को तो नौकरी बचाने के लिए इसे पास करना जरूरी है। मानवीय त्रुटि से उनके हाथ से एक अवसर निकल जाएगा। ऐसे में वह सुधार का मौका देकर रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी

वहीं तमाम ऐसे शिक्षक भी हैं जो सामान्य वर्ग में 89.35 व 89.50 व अधिक अंक लाए हैं। 90 अंक सामान्य श्रेणी में उत्तीर्ण माना गया है। ऐसे ही ओबीसी श्रेणी में भी 81.35 व 81.50 व उससे अधिक अंक अभ्यर्थी पाए हैं। 82 अंक ओबीसी श्रेणी में उत्तीर्ण माना गया है। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने उप्र शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अंक को पूर्णांक में दिए जाने की मांग की है। जिससे मामूली प्वाइंट में अंक कम होने से फेल हो रहे अभ्यर्थी पास हो सकें। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने मांग की है कि 20 हजार सेवारत शिक्षकों व शिक्षामित्रों की ओएमआर शीट पर मानवीय चूक से हुई त्रुटियों को दूर करने का अवसर देकर उनका रिजल्ट घोषित किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीईटी परीक्षा परिणाम क्यों रद्द हुआ?
टीईटी परीक्षा परिणाम ओएमआर शीट पर त्रुटियों के कारण रद्द हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीईटी में ओएमआर सीट भरने में त्रुटि से 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम रद