कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यूपीटीईटी जारी
बदायूं में यूपी टीईटी लिखित परीक्षा का तीसरा दौर शुरू हो गया है। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। परीक्षा के अंतिम दिन केन्द्रों पर सख्ती बढ़ाई गई है। पिछले दो दिनों में गड़बड़ी को लेकर आयोग ने नाराजगी व्यक्त की है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
बदायूं। प्रथम पाली की यूपी टीईटी लिखित परीक्षा तीसरे दौर शुरू हो गई है।प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेंट पर कड़ी तलाशी ली गई।इसके बाद ही उन्हें कक्ष के अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के आखिरी दिन आज केन्द्रों पर ज्यादा सख्ती है। यूपी टीईटी लिखित परीक्षा के लिये राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, दास कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं, एसके इंटर कॉलेज ए और बी के अलावा उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों पर तीसरे दिन प्रथम पाली परीक्षा शुरू हो चुकी है।प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेट पर मेटल डिटेक्टर तलाशी ली गई।इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने दिया। लगातार दो दिन परीक्षा में सामने आयी गड़बड़ी को लेकर आयोग ने नाराजगी व्यक्त की है।इसके चलते आज परीक्षा के आखिरी दिन प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा करा रहा है, जिससे कि आज किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने न आ पाये।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


