अमीर और गरीब सभी बच्चों को दी जाए एक समान शिक्षा

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय पत्र भेजकर सभी स्कूलों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन और शिक्षकों के स्थानांतरण में सुधार की मांग की। इसके अलावा, शिक्षा विभाग में ई-फाइलिंग लागू करने और फाइलों के शीघ्र निस्तारण की भी अपील की गई।

अमीर और गरीब सभी बच्चों को दी जाए एक समान शिक्षा

बांदा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के द्वारा प्रांतीय कार्य समिति के निर्णय पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देकर डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय पत्र भेजा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा ने कहा कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय करण कर अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जाए, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12 18 व 21 को यथावत रखकर सेवा सुरक्षा और सभी तदर्थ प्रधानाचार्यो को प्रधानाचार्य का वेतन दिया जाए। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण में एन.ओ.सी. मानव संपदा पोर्टल व आवेदन संबंधी सभी विसंगतियों को दूर कराते हुए केवल ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन का शीघ्र अवसर प्रदान किया जाए,भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय में ई- फाइलिंग लागू की जाए।

शासनादेश के अनुसार प्रत्येक पटल पर अधिकतम 3 दिनों में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। माता-पिता पति पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों की मृत्यु व अंत्येष्टि एवं क्रिया करने वाले शिक्षकों को न्यूनतम 14 दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाए। संगठन के जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया धरने में अंकिता द्विवेदी, निर्मला देवी, भूपेंद्र सिंह परिहार, राजीव कुमार, प्रेम सिंह, असीम कुमार, कृष्णकांत पाल, प्रदीप सिंह, शिवनारायण पटेल, अजय कुमार गुप्ता, रमाकांत गर्ग,विपिन कुमार दुबे, सर्वेश कुमार, पंच भैया प्रसाद, अजय कुमार, हरिशरण चौरसिया आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअमीर और गरीब सभी बच्चों को दी जाए एक समान शिक्षा