11 जुलाई को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) 11 जुलाई से पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगा, जो 31 जुलाई को समाप्त होगा। अभियान के अंत में, ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। शिक्षकों से अपील है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें।

11 जुलाई को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 11 जुलाई समस्त माध्यमिक विद्यालयों में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 31 जुलाई को होगा। अभियान के समापन पर शिक्षकों द्वारा किए गए हस्ताक्षरों सहित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया जाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र लागू करने तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.भोज कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन की राज्य परिषद की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा 31 जुलाई जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षक एकता का परिचय दें। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रानी शर्मा ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान प्रत्येक शिक्षक के भविष्य और सम्मान का अभियान है। सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराकर इस जनजागरण अभियान को सफल बनाएं तथा 31 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें। जिला मंत्री श्री भीष्म पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब प्रत्येक शिक्षक इस अभियान से जुड़ेगा, तभी हमारी आवाज शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। हम जनपद के प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे तथा 31 जुलाई को अभूतपूर्व शिक्षक एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।