बाढ़ प्रभावितों को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बांटी राहत सामग्री

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पहाड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। संघ पिछले एक सप्ताह से लगातार राहत किट वितरित कर रहा है। ब्योहरा गांव के 58 प्रभावितों को राहत सामग्री सौंपी गई। डीएम व बीएसए ने शिक्षकों से व्यक्तिगत सहायता के लिए राहत कार्य में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

बाढ़ प्रभावितों को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बांटी राहत सामग्री
बाढ़ प्रभावितों को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बांटी राहत सामग्री

चित्रकूट, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बाढ़ आपदा राहत कार्यक्रम के के तहत पहाड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। शिक्षक संघ पिछले एक सप्ताह से लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राहत किट वितरित कर रहा है।कंपोजिट विद्यालय ब्योहरा में संघ के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला व ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी अमित पांडेय ने शिक्षकों के साथ ब्योहरा गांव के लगभग 58 बाढ़ प्रभावितों को राहत किट उपलब्ध कराई। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि डीएम व बीएसए ने नकद धनराशि का सहयोग न कर खुद अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों के यहां जाकर उनकी मदद करने पर जोर दिया था।

फलस्वरुप जिले के शिक्षकों से सहयोग लेकर लगातार एक सप्ताह से भोजन व किट वितरण किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से संगठन बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में लगा है। इस दौरान मनोज गुप्ता, अमित, जयराम, रामभरोसा, राजेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ प्रभावितों को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बांटी राहत सामग्री