शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा। मांगों में मानदेय वृद्धि, चिकित्सा सुविधा, विशेष टीईटी में अवसर, सेवा नियमावली और स्थानांतरण प्रक्रिया शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर निर्णय नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा। प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में अवसर, सेवा नियमावली और स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई। संगठन ने नवंबर 2026 में सेवारत शिक्षकों के लिए प्रस्तावित विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी आवेदन का अवसर देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षामित्र करीब 25 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में पूरी निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

ऐसे में उन्हें विशेष टीईटी में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए। शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित एवं स्थायी करने के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाए जाने तथा अधिवर्षता आयु 62 वर्ष निर्धारित करने की मांग भी की गई। इसके अलावा लंबे समय से लंबित अंतर्जनपदीय एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो शिक्षामित्र विधिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ सिंह, गजाधर दुबे, उदयवीर सिंह, बृजेश वशिष्ठ, रीना सिंह और उमेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य शिक्षामित्र शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी