शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएस
शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स के मद्देनजर उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि एनसीटीई एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 69 हजार भर्ती के बीएड शिक्षकों के लिए एनआईओएस के माध्यम से छह माह का ब्रिज कोर्स संचालित किया जा रहा है।
इस कोर्स को एक ही अवसर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। शीर्ष अदालत के आदेशानुसार कोर्स अपूर्ण या अनुत्तीर्ण रहने पर शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस कोर्स की परीक्षा दिसंबर में संभावित है, जिसके चलते शिक्षकों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिज कोर्स की समयावधि के दौरान शिक्षकों को बीएलओ या अन्य सभी गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णत मुक्त रखा जाए। जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि दस दिवसीय ऑनलाइन संपर्क कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों को कक्षाओं में भाग लेने हेतु विशेष अवकाश या ऑन-ड्यूटी मान्य किया जाए। वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर चल रही महिला शिक्षिकाओं के हितों की रक्षा के लिए विशेष प्रावधान दिए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, इमरान, ज्योति शर्मा, पूजा व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


