शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, स्कूलों में चलेगा सदस्यता अभियान
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण-चन्देल गुट) ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियाँ शुरू की हैं। संगठन द्वारा सभी जिलों में कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे और शिक्षकों से संपर्क किया जाएगा। शिक्षकों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक में हुई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण-चन्देल गुट) ने आगामी शिक्षक एमएलसी के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को जय नारायण पीजी कालेज में संगठन के प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक हुई। चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठन प्रत्येक जिले में काल सेंटर का बनाकर शिक्षकों से सम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाएगा। संगठन की उपलब्धियों को लेकर शिक्षकों के बीच जाएंगे। संगठन सरकारों के अनुचित कार्यों का सदैव विरोध करता रहेगा। प्रत्याशियों की तैयारियों की समीक्षाएमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव संगठन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है।
हमें विनम्र बनकर क्षेत्र में काम करना है। बैठक में वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ और मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा हुई। चुनाव प्रभारियों और संयोजकों से बूथ स्तर के प्रबंधन की रिपोर्ट ली। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा संगठन की उपलधियों को लेकर प्रदेश के सभी स्कूलों में जाएंगे। बैठक में सभी 75 जिलों के अध्यक्ष, मंत्रियों व प्रांतीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को महेश चन्द्र शर्मा,पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा,प्रदेश मंत्री डॉ. दिवाकर विक्रम सिंह, संजय द्विवेदी, सुलेखा जैन, मुन्ना मिश्रा ने बात रखी। इस मौके पर अनिल सिंह गौर, गुलाब चंद्र मौर्या, अजय सिंह, सुरेश रस्तोगी, श्याम नारायण शर्मा, रघुबीर सिंह, भगवान स्वरुप समेत अन्य मौजूद रहे।


