शिक्षक निर्वाचन के लिए पदाधिकारियों ने किया संपर्क
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में डॉ. सुनीत गिरी को बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक निर्वाचन के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। डॉ. गिरी युवा नेता हैं और पूर्व में भी प्रत्याशी रह चुके हैं। वर्तमान में डॉ. हरि सिंह ढिल्लों तथा दानिश अख्तर भी मैदान में हैं। शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में उठाने की क्षमता डॉ. गिरी में है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव समिति की लखनऊ के प्रदेशीय कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई, जिसमें बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक निर्वाचन के लिए डॉ.सुनीत गिरी को प्रत्याशी घोषित किया गया। वह युवा नेता हैं। गत शिक्षक विधायक निर्वाचन में भी वे प्रत्याशी थे। वर्तमान शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी दानिश अख्तर मैदान में हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और प्रांतीय प्रतिनिधि सतीश चंद्र गंगवार ने सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संपर्क किया। डॉ.सुमित गिरी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की गई।
शिक्षकों की समस्याओं को शिक्षा की प्रभावी ढंग से विधान परिषद में उठा सकता है। माध्यमिक शिक्षकों को वर्तमान में लागू वेतन वितरण अधिनियम, समान कार्य के लिए समान वेतन आदि अनेक सुविधाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ही देन है। विद्यालय में संपर्क के अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षकों को अनेक सुविधाएं प्राप्त है। शिक्षकों के वर्तमान स्टेटस को बनाए रखने में डॉ. सुनीत गिरी को प्रथम वरीता का मत देने की अपील की। संपर्क अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर पर स्टीकर लगाए गए।


