कानपुर के प्रथम ने निपुन को और नितिका ने जयति को हराया
कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष और महिला एकल वर्ग में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रमुख खिलाड़ियों में सिद्धार्थ मिश्रा और नितिका भाटिया ने जीत हासिल की।

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुष और महिला एकल वर्ग के मुकाबले हुए। जिसमें सिद्धार्थ, शिवम, देवांश और नितिका समेत अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने अविरल कुमार यादव को 30-16 से हराया। अलीगढ़ के शिवम यादव ने मानव रावत को 30-17 से और अलीगढ़ के ही देवांश गोविला ने अमितमय बिस्वास को 30-15 से पराजित किया। मेरठ के अथर्व शर्मा ने शिवम शेखर को 30-18 से हराया।
सहारनपुर के अंश हांडा ने दिव्यांशु सिंह को 30-4 से हराकर आसान जीत दर्ज की। प्रयागराज के सौम्य प्रकाश यादव ने आदित्य सागर अग्रहरी को 30-25 से, मुजफ्फरनगर के अक्षांश पांडेय ने वैभव ओमर को 30-19 से, लखनऊ के शौर्य प्रताप सिंह ने मृण्मय यादव को 30-28 से पराजित किया। कानपुर के प्रथम सिंह ने निपुन त्यागी को 30-20 से हराया। वहीं, सत्यम कटियार को अवि गुप्ता के खिलाफ वॉकओवर मिला। महिला एकल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की खुशी को 30-11 से, कानपुर की नितिका भाटिया ने लखनऊ की जयति कुशवाहा को 30-23 से, एनईआर की शिवांगी सिंह ने प्रयागराज की अंजुल पटेल को 30-23 और नोएडा की स्नेहा मौर्य ने गाजियाबाद की अद्विता त्यागी को 30-16 से पराजित किया। अलीगढ़ की अराध्या कुशवाहा ने झांसी की ऋषिका यादव को 30-8 से, मुरादाबाद की तरनजीत कौर बासी ने कानपुर की मुदिता जालान को 30-15 से, उन्नाव की तान्या कश्यप ने सहारनपुर की गार्गी धीमान को 30-5 से और बलिया की श्रेया संतोष ने कानपुर की सिद्धि झा को 30-22 से हराया।


