प्रशिक्षुओं की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति लगेगी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने अब प्रशिक्षुओं की उपस्थिति पर सख्ती बढ़ा दी है । अब मोबाइल एप और एल वन बायोमी

प्रशिक्षुओं की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने अब प्रशिक्षुओं की उपस्थिति पर सख्ती बढ़ा दी है। अब मोबाइल एप और एल वन बायोमीट्रिक डिवाइस से लगेगी। इसमें उपस्थिति को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।अभी तक लैपटॉप व डेस्कटॉप के माध्यम से हाजिरी लगाई जाती थी। अब इस पर रोक लगाकर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ट्रेनिंग पार्टनर को निर्देश दिए गए हैं कि वह नई व्यवस्था लागू करें और एल वन बायोमीट्रिक डिवाइस लगाएं। इसके माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की जाए। नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।

उपस्थिति का पूरा डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। आधार व बायोमीट्रिक प्रणाली के उपयोग से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। वास्तविक उपस्थिति ही दर्ज होगी। कौशल विकास केंद्रों पर ट्रेनिंग पार्टनर हाजिरी में खेल नहीं कर सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रशिक्षुओं की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी