प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन किया गया है। ट्रायल के बाद टीम में शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बरेली। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आठ से 10 अक्टूबर तक गोरखपुर में होनी है। प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया। बरेली मंडल की चयनित टीम में शाहजहांपुर के अंकुल, मो. फैज, सदीम रजा, मयंक वर्मा, आनंद, मो. आयन, सूर्यांश यादव, सईम अहमद मंसूरी, पीलीभीत के तरनप्रीत सिंह, विकास कुमार, बरेली के अजहर, बासू, जुनैद व अनमोल का चयन हुआ है।


