जीत संग आगे बढ़ी कानपुर की मनसा, सिद्धी और निकिता

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार को योनेक्स सनराइज स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उद्घाटन में अनेक प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

जीत संग आगे बढ़ी कानपुर की मनसा, सिद्धी और निकिता

कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार को योनेक्स सनराइज स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में चार अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 370 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरमैन मनोज पांडेय, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, रामावतार शुक्ला, कमल कटारिया, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, संजीव पाठक ने किया। इसी बीच स्टेडियम पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने खिलाड़ियों में उत्साह भरा। प्रतियोगिता में महिला एकल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनसा श्रीवास्तव, कानपुर ने शाहून सिंह, नोएडा को 30-18 से, सिद्धि झा कानपुर ने जयश्री गुप्ता प्रयागराज को 30-22 से, निकिता भाटिया कानपुर ने ज्योति गुप्ता महाराज गंज को 30-26 से, आराध्या यादव कानपुर ने रिद्धिमा चौबे को 30-25 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

वहीं, पुरुष एकल मुकाबलों में सौरभ शुक्ला (प्रयागराज) ने रुद्रांश यादव (कानपुर) को 30-8 से, नमन खन्ना (कानपुर) ने रविंद्र कुमार प्रियदर्शी (लखनऊ) को 30-16 से और शिवम शेखर (बलिया) ने निखिल पाल (कानपुर) को 30-9 से पराजित किया। ध्रुव (कानपुर) ने रिद्धि विनायक (प्रयागराज) को 30-6 से, अथर्व शर्मा (मेरठ) ने तनिष्क कुमार सिंह (कानपुर) को 30-11 से, सौम्य प्रकाश यादव (प्रयागराज) ने आदित्य सिंह (लखनऊ) को 30-24 से, कानपुर की सिद्धि झा ने प्रयाग की जय श्री को 30-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़, इरशाद अहमद, आशुतोष सत्यम झा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीत संग आगे बढ़ी कानपुर की मनसा, सिद्धी और निकिता