सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल 25 सितंबर को स्टेडियम में

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

29-30 सितंबर को बरेली में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला और पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगरा मंडल के एथलीटों के जनपदीय ट्रायल 25 सितंबर को एकलव्य स्टेडियम में होंगे। इच्छुक एथलीटों के लिए ट्रायल निशुल्क है, और इसमें सभी उम्र के एथलीट शामिल हो सकते हैं।

सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल 25 सितंबर को स्टेडियम में

29-30 सितंबर को बरेली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर महिला और पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आगरा मंडल की टीम के लिए जनपदीय ट्रायल 25 सितंबर और मंडलीय ट्रायल 26 सितंबर को सुबह 11 बजे एकलव्य स्टेडियम में होगा। इच्छुक एथलीट 25 सितंबर को स्टेडियम पहुंचकर एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी से संपर्क करें। ट्रायल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। ट्रायल में किसी भी उम्र के एथलीट प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जाने वाली आगरा मंडल की टीम का पूरा खर्च खेल विभाग वहन करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीनियर एथलेटिक्स ट्रायल 25 सितंबर को स्टेडियम में