फैशन टेक्नोलॉजी के 13 पदों पर 117 का होगा साक्षात्कार
लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फैशन टेक्नोलॉजी के अनुदेशक के

लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फैशन टेक्नोलॉजी के अनुदेशक के 13 पदों पर भर्ती के लिए 117 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेगा। साक्षात्कार 17 व 18 जुलाई को होंगे। आयोग ने बताया कि पहले 106 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था, बाद में 33 और ने दावा किया जिसमें 11 को शामिल किया गया। अब 117 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।प्लम्बर अनुदेशकों के तीन पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। सभी के साक्षात्कार 16 जुलाई को होंगे। पूर्व में साक्षात्कार के लिए प्रकाशित सूची के बाद कई अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन मिले थे, लेकिन परीक्षण में उनमें से कोई पात्र नहीं पाया गया।
मैकेनिक अनुदेशक के चार पदों पर चयन के लिए 49 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे। पिछले चयन सूची के बाद मिले प्रत्यावेदन के परीक्षण के बाद अब 51 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। सिलाई तकनीक अनुदेशक के तीन पदों पर पहले 30 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था। अब आयोग ने तीन अन्य अभ्यर्थियों को 15 जुलाई को होने वाले साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया है। इस तरह से अब 33 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। ड्रेस मेकिंग अनुदेशक के चार पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाकर 36 कर दी गई है। आयोग के मुताबिक 15 जुलाई को साक्षात्कार के लिए पहले 32 अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया था।


