यूपी में हर साल हेपेटाइटिस सी के 30 हजार से अधिक केस

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

नोट-कृपया इसे हेपेटाइटिस दिवस विशेष की खबर के साथ लगाएं। लखनऊ,

यूपी में हर साल हेपेटाइटिस सी के 30 हजार से अधिक केस

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में हेपेटाइटिस सी की बात करें तो इसके केस प्रदेश के सभी जिलों में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में हर साल हेपेटाइटिस-बी के करीब पांच हजार केस सामने आ रहे हैं। जबकि हेपेटाइटिस-सी के मामलों की संख्या इससे काफी अधिक है। यह आंकड़ा करीब 30 हजार केस का है। खास बात यह है कि हेपेटाइटिस-सी के अधिकांश मामले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में ही हैं। इनमें भी संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर हेपेटाइटिस-सी के मामले में प्रदेश में टॉप पर हैं।

हेपेटाइटिस पीड़ित गर्भवती के बच्चे को मुफ्त टीका

स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक और राज्य सर्विलांस अधिकारी डा. विकासेंदु अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश में हेपेटाइटिस की जांच और इलाज को लेकर सरकार ने काफी काम किया है। प्रदेश के हर जिले में मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि कोई गर्भवती महिला हेपेटाइटिस की चपेट में है तो उसे अपना प्रसव फर्स्ट रेफरल यूनिट में ही कराना चाहिए। उसके होने वाले बच्चे को 24 घंटे के अंदर एचबीआईजी का टीका लगना चाहिए। बाजार में तीन से चार हजार का मिलने वाला यह टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाने की सुविधा है। इस टीके के लगने से नवजात शिशु को हेपेटाइटिस-बी का खतरा खत्म हो जाता है।

सामान्य प्रश्न

उत्तर प्रदेश में हेपेटाइटिस सी के कितने केस हर साल सामने आते हैं?
उत्तर प्रदेश में हर साल हेपेटाइटिस-सी के लगभग 30 हजार केस सामने आते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूपी में हर साल हेपेटाइटिस सी के 30 हजार से अधिक केस