500 से अधिक अपर निजी सचिव पद खाली
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव के 723 स्वीकृत पदों में से 500 से अधिक अभी भी खाली हैं। हिंदी आशुलेखन परीक्षा में त्रुटि की अनुमति से जुड़े नियम परिवर्तन करीब आठ साल से लंबित हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद संशोधन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, परिणामस्वरूप कई पदों की भर्ती रद्द हो गई है।

उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर निजी सचिव के स्वीकृत 723 पदों में 500 से अधिक पद खाली हैं। हिंदी आशुलेखन परीक्षा में पांच प्रतिशत त्रुटि की अनुमति से संबंधित नियमावली संशोधन की पत्रावली करीब आठ साल से लंबित है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 2018 और 2024 में नियम में प्रावधान जोड़ने के आदेश दिए थे। इसके बाद संबंधित विभागों ने सहमति दी, लेकिन संशोधन जारी नहीं हुआ। इसी वजह से लोक सेवा आयोग ने 2021 में 176 और 2026 में 331 पदों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त की।


