प्रधानाचार्य भर्ती में सहायक अध्यापकों को भी मौका

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती में 28 साल बाद सहायक अध्यापकों को मौका मिला है। पहली बार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी भर्ती में अवसर दिया गया है। न्यूनतम अर्हता स्नातकोत्तर और बीएड के साथ चार वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

प्रधानाचार्य भर्ती में सहायक अध्यापकों को भी मौका

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती में 28 साल बाद सहायक अध्यापकों (प्रशिक्षित स्नातक या टीजीटी) को मौका मिला है। शासन के विशेष सचिव संदीप परमार ने प्रधानाचार्य (इंटर स्तर)/प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) भर्ती में अर्हता संशोधन संबंधी आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। पहली बार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में अवसर दिया गया है। प्रधानाचार्य भर्ती के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा शिक्षा स्नातक (बीएड) और केन्द्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की उच्चतर कक्षाओं (कक्षा नौ से 12) में प्रवक्ता या सहायक अध्यापक या हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर न्यूनतम चार वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे。

प्रधानाध्यापक भर्ती की अर्हता

प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा शिक्षा स्नातक (बीएड) अथवा बीपीएड की उपाधि अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास केन्द्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की उच्चतर कक्षाओं (कक्षा नौ से 12) में प्रवक्ता अथवा सहायक अध्यापक अथवा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर न्यूनतम चार वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय ने इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के 1475 और हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है। अब जल्द विज्ञापन जारी होगा।

प्राइमरी भर्ती में टीईटी की अनिवार्यता

संबद्ध प्राइमरी भर्ती में टीईटी किया अनिवार्य

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्रदेश के 553 प्राइमरी स्कूलों की शिक्षक भर्ती में भी टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया है। सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी अनुभाग) की अर्हता में संशोधन को मंजूरी बुधवार को मिल गई। स्नातक, बीटीसी (डीएलएड) और प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 1889 रिक्त पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती में सहायक अध्यापकों को मौका मिला है?−
हाँ, 28 साल बाद सहायक अध्यापकों को प्रधानाचार्य भर्ती में अवसर मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानाचार्य भर्ती में सहायक अध्यापकों को भी मौका