परिषदीय स्कूलों में विकसित की जाएंगी पोषण वाटिका
- 1.41 लाख विद्यालयों में विकसित होंगी - प्रत्येक स्कूल को 1500 रुपये दिए

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
यूपी में 1.41 लाख परिषदीय व एडेड स्कूलों में पोषण वाटिका विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों को पोषक तत्वों से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। बर्गर-पिज्जा और जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में विद्यालयों को यह जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को 1500 रुपये वाटिका विकसित करने के लिए दिए गए हैं।
पोषण वाटिका के महत्व
स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रत्येक स्कूल में पोषण वाटिका को विकसित कराने में तेजी लाए। स्कूलों में बैगलेस डे व अतिरिक्त कक्षाओं में संतुलित आहार व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे वह बर्गर, पिज्जा व जंक फूड से शरीर को होने नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। पोषण वाटिका को विकसित करने व देखरेख करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ विद्यार्थी भी निभाएंगे। मौसमी फल, सब्जी और अन्य आयुर्वेदिक पौधे रोपे जाएंगे। सभी स्कूलों में खाली पड़े स्थान पर यह पौधे लगाए जाएंगे। मिड डे मील में भी टमाटर व हरी सब्जियों का प्रयोग किया जा सकेगा। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह पोषण वाटिका प्रेरणा का काम करेगी। अभिभावकों को भी शिक्षक बताएंगे कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार दें। जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। पीएम पोषण के तहत उन्हें विद्यालय पोषक मिड डे मील परोसा जा रहा है। ऐसे में घर पर भी उन्हें पौष्टिक आहार देने का पूरा प्रयास करें।


