संस्कृत प्रतिभा खोज में सौम्या और आदित्य रहे अव्वल

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

-जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में गीत व सामान्य ज्ञान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभागराजकीय कन्या इंटर कॉलेज में उत्तर प्र

संस्कृत प्रतिभा खोज में सौम्या और आदित्य रहे अव्वल

फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। आनन्दनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संस्कृत गीत और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की सौम्या यादव ने प्रथम, इसी विद्यालय की वैष्णवी अग्रहरि ने द्वितीय और ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की तूबा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सांत्वना पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वैश्वीकरण चौरसिया, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की श्रद्धा पांडेय और गरिमा पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल की प्रतिभागी को मिला।

वहीं, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के आदित्य यादव प्रथम, इसी विद्यालय की नित्या शर्मा द्वितीय और रिद्धि विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल की अनुप्रिया, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की अनुष्का शर्मा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संगम को मिला। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत में ज्ञान-विज्ञान के मूल तत्व विद्यमान हैं। संस्कृत में निहित ज्ञान को समझकर उसे विश्व के सामने लाने से भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। विशिष्ट अतिथि संस्कृत पाठशालाओं के उप निरीक्षक गोरखपुर मंडल डॉ. अविनाश पति तिवारी ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा और भारतीय संस्कृति का आधार है। प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के अनेक ग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए हैं। संयोजक डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षा के साथ विज्ञान और चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। अध्यक्षता रचना शर्मा ने की। निर्णायक मंडल में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. मृत्युंजय तिवारी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सुदी लक्ष्मीपुर के प्रवक्ता डॉ. रामाश्रय राजभर, श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखनाथ मंदिर के दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र तथा लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. उमेश चंद्र तिवारी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंस्कृत प्रतिभा खोज में सौम्या और आदित्य रहे अव्वल