यूपी के पर्यटन स्थलों पर गूंजेगा हरियाली का संदेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-अपर मुख्य सचिव ने दिए हर पौधे की जियो टैग फोटो भेजने के

यूपी के पर्यटन स्थलों पर गूंजेगा हरियाली का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रविवार को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान में पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 'अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी, ताकि पर्यटन स्थलों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का नया स्वरूप मिल सके।'

तैयारियों की समीक्षा

अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इसकी ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। बैठक में महानिदेशक पर्यटन डा. वेदपति मिश्र, विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, निदेशक (ईको टूरिज्म) पुष्प कुमार के. सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

थीम आधारित हरित वाटिकाएं

उन्होंने बताया कि 'महाभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, शीशम, जामुन, आम, महुआ, बेल और आंवला जैसी स्थानीय एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिन पर्यटन परियोजनाओं में लैंडस्केपिंग का कार्य प्रस्तावित है, वहां थीम आधारित हरित वाटिकाएं जैसे- नक्षत्र वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, हरिशंकरी वाटिका, पंचवटी और नवग्रह वाटिका विकसित की जाएंगी।'

सामान्य प्रश्न

पौधरोपण महाभियान कब हो रहा है?
यह महाभियान रविवार को हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूपी के पर्यटन स्थलों पर गूंजेगा हरियाली का संदेश