हरियाली लहराने को महायज्ञ में पौधारोपण कर लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

सादाबाद के बरौस में पौधरोपण करते सचिव,उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठीहरियाली लहराने को महायज्ञ में कर लिया संकल्पहरियाली लहरा

हरियाली लहराने को महायज्ञ में पौधारोपण कर लिया संकल्प

हाथरस: उ.प्र सरकार के निर्देशन में जिले में रविवार को पौधारोपण महायज्ञ अभियान अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय,पुलिस प्रशासन व न्यायिक अधिकारियों से लेकर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पौधरोपण कर हरियाली लहराने का संकल्प लिया गया। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उ.प्र सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पुलिस लाइन में तथा सचिव उच्च शिक्षा विभाग एवं नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने तहसील सादाबाद के बरौस में पोधरोपण किया। पौधरोपण नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों का भविष्य:प्रजापति

पौधारोपण का महत्व

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उ प्र सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति के आगमन पर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर ने सलामी दी। पोधरोपण महायज्ञ अभियान (एक पेड़ माँ के नाम) के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में पौधा लगाया और लोगों से अपील की वो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पोधरोपण जरूर करें।

कार्यक्रम का आयोजन

पौध रोपड़ के बाद पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौध भेंट करके मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सादाबाद की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की। इस अवसर पर प्रभारी नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत जनपद में किए गए पौधरोपण तथा संचालित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अभियान की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों एवं जनसहभागिता से संचालित गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति और अपनी मातृशक्ति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि पानी का अनावश्यक उपयोग रोकना समय की मांग है। उन्होंने पॉलीथीन के प्रयोग को कम करने तथा उसकी जगह कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन न केवल पर्यावरण को प्रदूषित करती है, बल्कि भूजल संरक्षण में भी बाधक बनती है। सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित "एक पेड़ माँ के नामष" अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर,विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने संबोधित किया और मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत की सराहना करते हुए छात्राओं, शिक्षकों एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाध्यक्ष रालोद श्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा आदि मौजूद रहे।

पौधरोपण का संदेश

नोडल अधिकारी ने दिया पोधरोपण का संदेश

वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान (एक पेड़ माँ के नाम) के अंतर्गत सचिव, उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी (आईएएस, 2008 बैच) ने तहसील सादाबाद के ग्राम पंचायत बरौस में अशोक का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारम्भ किया। ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिकाधिक लोगों से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौस में कंजी, अर्जुन, नीम, शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के 800 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर एडीएम राजस्व प्रशांत तिवारी,एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी, बीडीओ सादाबाद सुरेश कुमार सिंह, तहसीलदार सादाबाद हेमंत, नायब तहसीलदार सादाबाद प्रतीक्षा कटारा, ग्राम प्रधान बरौस राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

न्यायिक अधिकारियों का योगदान

जनपद न्यायालय, हाथरस में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। नवनिर्मित जनपद न्यायालय मथुरा रोड में भी वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्वारा बरी का पौधा लगाया गया। विशेष न्यायाधीश,एससी/एसटी, हर्ष अग्रवाल, अपर जनपद न्यायाधीश, विजय कुमार विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिकारी, निर्भय नारायण राय, अपर जनपद न्यायाधीश, महेन्द्र रावत, अपर जनपद न्यायाधीश, प्रशान्त कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरज मिश्रा, अपर सिविल जज, सीडि, दीपक नाथ सरस्वती, न्यायिक मजिस्ट्रेट, खुश्बू चन्द्रा, सिविल जज, जूनियर डिविजन, एफटीसी, अरजीत सिंह व रोबिन कुमार एवं जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए वृक्षों का रहना बहुत ही आवश्यक है। वृक्ष कम होने की स्थिति में आॅक्सीजन की कमी होती है। वृक्षों की कमी से वातावरण में दूषित गैसों में बढ़ौतरी होती है। वायु प्रदूषण इसी के कारण होता है। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 01 पौधा अवश्यक लगायें और उसकी देखभाल भी करें। हमको अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होने कहा कि जैसे हमारी सोच होगी वातावरण वैसा ही होगा यदि हमारी सोच नैगेटिव हो तो परिणाम भी नकारात्मक होगें यदि हमारी सोच पाॅजीटिव है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होगें। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से कर्मचारी उपस्थित रहें। इसी अवसर पर बाह्य न्यायालय सादाबाद एवं सिकन्द्राराऊ में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

डीएम व एसपी का योगदान

डीएम व एसपी ने किया पौधरोपण

वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर स्थित शताक्षी माता मंदिर प्रांगण में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हरीतिमा (बरगद, पीपल एवं पाकड़) के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे दीर्घायु एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी वृक्ष प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल की अपील की।

---

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पौधारोपण महायज्ञ अभियान का उद्देश्य क्या है?
पौधारोपण महायज्ञ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए हरियाली का संकल्प लेना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें