यूपी के प्रति बदली है दुनिया की सोच : जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया की सोच प्रदेश के प्रति बदली है। उनकी नीतियों की वजह से प्रदेश में पर्यटन में तेजी आई है। सम्मेलन में यूनेस्को की साइट सारनाथ की उपलब्धि का भी जिक्र हुआ। उड़ीसा की उप मुख्यमंत्री ने नए डेस्टिनेशन पर चर्चा की।

यूपी के प्रति बदली है दुनिया की सोच : जयवीर सिंह

वाराणसी, हिटी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के प्रति पूरी दुनिया की सोच बदली है तो उसका सबसे बड़ा श्रेय केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास को है। हमारी सरकार ने लोगों की धारणा बदली है। अब लोग भयमुक्त होकर प्रदेश में आ रहे हैं। हमारी पर्यटन नीति का ही असर है कि बिना रुकावट उद्यमियों के काम हो रहे हैं। इससे होटल उद्यमी भी प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हमारी नीतियों का लाभ गांव के होम स्टे संचालक से लेकर बड़े होटल उद्यमी कोमिल रहा है। पर्यटन मंत्री फेडरेशन ऑफ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( एफएचआरएआई ) के 56वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को नदेसर स्थित होटल ताज गैंगेज में देश-विदेश के 1500 प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

यूनेस्को की उपलब्धियां

उन्होंने कहा, यूनेस्को की चौथी साईट के रूप में सारनाथ को शामिल होना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि के बड़ा बहुत बड़ा अवसर भी है। बताया कि सारनाथ के साथ हम 12 तरह के टूरिस्ट और धार्मिक सर्किट पर काम कर रहे है। उन्होंने उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए उद्यमियों को मदद मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने टूरिज्म गाइडलाइंस को सरल किया है। इसके साथ ही हम वेलनेस टूरिज्म को और बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं।

अर्थव्यवस्था का योगदान

केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का मात्र 5-6 फीसदी ही योगदान है। यदि इसे 30-35 फीसदी तक पहुंचा दिया गया तो देश दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजीत ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया। अतिथियों का स्वागत एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल एवं धन्यवाद आयोजन सचिव गरिश ओबेरॉय ने दिया।

नए डेस्टिनेशन

उड़ीसा में बन रहे नए डेस्टिनेशन : प्रविता परिडा

सम्मेलन में उड़ीसा की उप मुख्यमंत्री प्रविता परिडा ने कहा कि हमारे पास महाप्रभु जगन्नाथ के रूप में सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र तो है ही, हम नए डेस्टिनेशन भी तैयार कर रहे हैं। पर्यटकों के लिए एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि वे उड़िया संस्कृति के साथ साथ उड़िया हॉस्पिटैलिटी को भी महसूस कर सकें। विकसित उड़ीसा विकसित भारत का रास्ता खोल रहा है।

थाईलैंड में बनारसी साड़ियों की मांग

थाईलैंड की राजदूत चवानार्ट थांगसुम्फत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीयों को थाईलैंड की संस्कृति को करीब से जानने और समझने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि थाईलैंड में बनारसी साड़ियों की बहुत मांग है। ठीक वैसे ही वहां के बुद्धिज्म प्रतीकों की खूबसूरती भारतीयों को निश्चित रूप से लुभाएगी। इसके लिए एफएचआरएआई के साथ व्यापक स्तर पर सहयोग की जरूरत है।

सम्मेलन का समापन

हिमाचल के सीएम एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री आज आएंगे

रविवार को तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिरकत करेंगे। कई अन्य राज्यों के पर्यटन सचिव पैनल डिस्कशन में भाग लेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦क्या उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई योजना है?−
हां, उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा पर्यटन नीति का असर दिख रहा है जिससे लोगों की धारणा बदली है और लोग भयमुक्त होकर प्रदेश में आ रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी के प्रति बदली है दुनिया की सोच : जयवीर सिंह