निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा आर्थिक संबल

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा में सहायता के लिए संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा आर्थिक संबल

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। पात्रता, आयु सीमा और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा एवं पाठ्यक्रम के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 2,000 रुपये, कक्षा 6 से 10 तक 2,500 रुपये तथा कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को 3,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। सामान्य स्नातक तथा आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 12,000 रुपये, स्नातकोत्तर स्तर पर 24,000 रुपये तथा अनुसंधान/पीएचडी के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।

व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए सहायता

व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों, जैसे एमबीए और बीटेक आदि के लिए 60,000 रुपये तक अथवा वास्तविक शुल्क, जो भी नियमानुसार देय हो, की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पात्र अभिभावक नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से अथवा वढइडउह के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ‘योजनाएं’ अनुभाग में संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना का चयन कर आवेदन कर सकते हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन

योजना के तहत नियमित सहायता राशि के अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। कक्षा 10 एवं 12 में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 5,000 रुपये और छात्राओं को 8,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। इसी प्रकार स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10,000 रुपये तथा छात्राओं को 12,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कक्षा 9 से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल खरीदने हेतु निर्धारित नियमानुसार सहायता देने का भी प्रावधान है।

आयु सीमा जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा एवं पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित आयु सीमा का पालन करना जरूरी है। कक्षा 1 एवं 2 के लिए अधिकतम आयु सीमा 6 से 8 वर्ष, कक्षा 3 से 5 के लिए 8 से 11 वर्ष, कक्षा 6 से 8 के लिए 11 से 14 वर्ष तथा कक्षा 9 से 12 के लिए 14 से 18 वर्ष निर्धारित है।

दो बच्चों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए माता या पिता में से किसी एक का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना आवश्यक है। श्रमिक का पंजीकरण निर्धारित अवधि से पुराना एवं सक्रिय होना चाहिए। एक श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?−
योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा आर्थिक संबल