स्कूटी योजना के लिए 91 छात्राओं को आवेदन अधूरा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत महिला छात्राओं से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं महाविद्यालयों को प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। 91 छात्रों के आवेदन अधूरे हैं। महाविद्यालयों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने और इच्छुक छात्राओं से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए 12 सितंबर तक कार्यवाही करने को कहा गया है।

स्कूटी योजना के लिए 91 छात्राओं को आवेदन अधूरा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को पात्र महिला छात्राओं से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एवं अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजना की 91 लाभार्थी छात्रों के आवेदन अधूरे हैं। महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि जिन छात्राओं ने अभी तक अभिलेख जमा नहीं किए हैं, उनसे समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा कराएं। योजना का लाभ नहीं लेने की इच्छुक छात्राओं से लिखित प्रमाण-पत्र लेकर उसे महाविद्यालय स्तर से प्रमाणित कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों को उक्त सूचनाएं एवं अभिलेख 12 सितंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूटी योजना के लिए 91 छात्राओं को आवेदन अधूरा