कम ब्याज दर पर उद्यम स्थापित करने को करें आवेदन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री ग्रामोद्येाग रोजगार योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु के बेरोजगार व्यक्ति 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 10% और आरक्षित वर्ग के लिए 5% व्यक्तिगत योगदान देना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

कम ब्याज दर पर उद्यम स्थापित करने को करें आवेदन

बस्ती, निज संवाददाता। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्येाग रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऐसे बेरोजगार व्यक्ति, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो। वे ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का पांच प्रतिशत स्वयं अंशदान लगाना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रतिशत प्रतिशत ब्याज एवं अवशेष ब्याज विभाग की ओर से पांच वर्ष तक दिये जाने का प्राविधान है।

जिले में 10 इकाइयों को स्थापित करने का लक्ष्य है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लाभार्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय बस्ती से सम्पर्क कर जानकारी लें और अपना ऑनलाइन आवेदन https:/mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें