सहमति के बाद भी समाधान नहीं, रोडवेज कर्मियों का धरना शुरू

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

गोला गोकर्णनाथ में आर्यावचनों के अनुपालन न होने के कारण उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई मुद्दों पर पूर्व सहमति को अनदेखा किया जा रहा है और समस्याओं के समाधान में कोई सुधार नहीं हुआ।

सहमति के बाद भी समाधान नहीं, रोडवेज कर्मियों का धरना शुरू

गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने और पूर्व में हुई वार्ता में बनी सहमतियों पर अमल न किए जाने से कर्मचारियों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डिपो परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डिपो में कई मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और पारदर्शिता का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रक्रिया के बिना संविदा समाप्त करने रूट से हटाने और कर्मचारियों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने से असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर पूर्व में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता हुई थी। वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनने के बावजूद उनका अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से वे संवाद सुझाव और वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग करते आ रहे हैं लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। धरने में डिपो से उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ गोला के संयोजक अश्वनी शुक्ला, शाखा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला उर्फ लंकेश, शाखा मंत्री संजय यादव, अनूप मिश्रा ,राजेश शर्मा,सुधीर वर्मा , इकबाल अहमद ,कृष्ण कुमार पाण्डेय ,पशुपतिनाथ,कपिल यादव ,प्रीति वर्मा ,प्रगति बाजपेयी ,धीरेंद्र मिश्रा, विकास सिंह, श्याम सिंह आदि सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहमति के बाद भी समाधान नहीं, रोडवेज कर्मियों का धरना शुरू