प्रदेश के 5 पुलों और दो सड़कों के लिए 40.85 करोड़ जारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

पुलों तथा सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 81.76 करोड़ लखनऊ। विशेष संवाददाता लोक निर्माण

प्रदेश के 5 पुलों और दो सड़कों के लिए 40.85 करोड़ जारी

लखनऊ। विशेष संवाददाता

सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए बजट जारी

लोक निर्माण विभाग ने दो सड़कों तथा चार छोटे-बड़े पुलों के लिए 81.76 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 40.85 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह धनराशि कुल प्रोजेक्ट की पहली किस्त के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है। माना जा रहा है कि बजट मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।

रायबरेली और सोनभद्र में पुल निर्माण

राज्य परियोजना के तहत रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र खुरहटी तथा ताला गोपालपुर गांवों के बीच बहने वाली सई नदी पर बड़ा पुल तथा पहुंच मार्ग के निर्माण पर 19.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 9.61 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सोनभद्र में ओबरा के चोपन ब्लॉक में करवनिया-टापू बिजुल नदी पर बड़े पुल तथा पहुंच मार्ग के लिए 23.17 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष के लिए 11.58 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

चित्रकूट और बिजनौर की परियोजनाएं

इसी तरह चित्रकूट में मानिकपुर ऊंचडीह मऊ गुरदरी मार्ग पर चमरौहा ब्लॉक में बरदहा नदी पर दीर्घ सेतु बनाया जाना है। इसके लिए प्रमुख अभियंता (सेतु) ने 14.92 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन को सौंपा था। इसके सापेक्ष 7.46 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। बिजनौर में बढ़ापुर छायली होते हुए किरतापुर नगीना हरेवली शेरकोट मार्ग पर किमी 28 तक मार्ग तथा पहाड़ा नदी पर दीरघ सेतु के लिए 7.72 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष के लिए 3.86 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

अन्य जिलों में सड़क और पुलों के काम

मुरादाबाद में मझरा मेहन्दीनगर घाट बहल्ला नदी पर पुल, पहुंच मार्ग तथा अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 9.04 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 4,52 करोड़ रुपये जारी किए गए है। प्रयागराज में गरेथा मोनाई संपर्क के चौड़ीकरण के लिए 4.04 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 2.211 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। बलरामपुर में श्री बाबा श्यामजी उद्योग राइस मिल से विरतिहवा से अमीरपुरवा गंगापुर लखना होते हुए खगईजोत कल्लू बनकट तक 3.5 किमी. सड़क निर्माण के लिए 3.61 लाख के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 1.80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सबंधित जिलों में जल्दी ही इन मार्गों तथा पुलों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया तथा दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रोजेक्ट के लिए कुल कितने रुपये का बजट जारी किया गया है?−
81.76 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 40.85 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदेश के 5 पुलों और दो सड़कों के लिए 40.85 करोड़ जारी