शेरगढ़ ब्लॉक के कमलेश आर्य अध्यक्ष, गिरवर सिंह मंत्री चुने गए
हिन्दुस्तान, बरेली
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शेरगढ़ चुनाव में कमलेश आर्य को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष एवं गिरवर सिंह को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया नरेश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नरेश गंगवार ने शिक्षक एकता की अहमियत बताई और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शेरगढ़ का चुनाव बुधवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी भारत वीर गंगवार और विजेंद्र गुर्जर की देखरेख में हुई प्रक्रिया में कमलेश आर्य को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष और गिरवर सिंह को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नरेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक एकता ही संगठन की ताकत है। कार्यक्रम में जिला मंत्री बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, तपन सिंह मौर्य समेत कई शिक्षक नेता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें:प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने हरीश


