पावर सेक्टर की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज
हिन्दुस्तान, मेरठ
मेरठ में 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पीवीवीएनएल के निदेशक आशु कालिया ने किया। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले कराए जा रहे हैं, जिसमें पावर सेक्टर की परियोजनाओं के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पावर सेक्टर की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज
मेरठ। 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मेजबानी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) कर रहा है। मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ।पीवीवीएनएल के निदेशक आशु कालिया ने कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर अलका तोमर भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में पावर सेक्टर की विभिन्न परियोजनाओं और डिस्कॉम से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती के मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

